कीमत के मामले में Moto G73, Redmi Note 12 और Realme 10 Pro को दे रहा टक्कर, फीचर्स में कौन बेहतर?

Updated on 14-Mar-2023
HIGHLIGHTS

Motorola Moto G73 भारत में 10 मार्च को ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो चुका है

यहाँ हमने इसकी तुलना Redmi Note 12 और Realme 10 Pro से की है

आइए इन तीनों में से 20 हजार के अंदर बेस्ट फोन की तलाश करते हैं

मोटोरोला ने Moto G73 को 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, स्टॉक-इश एंड्रॉइड 13 और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत ₹18,999 से शुरू होती है जो Redmi Note 12 (रेडमी मोबाइल) और Realme 10 Pro (रियल मी फोन) के साथ बेस्ट सब-20K फोन टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करती है। 

इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में​ 

इन 5 फीचर्स के साथ Redmi Note 12 और Realme 10 Pro को टक्कर देता है Moto G73

1. डिज़ाइन 

Moto G73 181 ग्राम वज़न के साथ सबसे हल्का है। हालांकि, यह बाकियों की तुलना में 8.3 mm अधिक मोटा है। मोटोरोला ने इसमें एक्रिलिक ग्लास का उपयोग किया है जो कि एक थर्मोप्लास्टिक है। इसी दौरान, अन्य दो फोन्स का बैक डिज़ाइन पोलीकार्बोनेट से बना है। 

तीनों फोन्स में सेंट्रल पंच-होल डिस्प्ले है। मोटोरोला और रेडमी दोनों फोन्स के रियर कैमरे एक डॉमिनो आइलैंड में दिए हैं जबकि रियलमी ने पीछे की ओर सीधे कैमरा रिंग्स दिए हैं। 

2. कैमरा 

सामने की तरफ, Moto G73 में 16MP कैमरा, Redmi Note 12 (रेडमी मोबाइल) में 13MP कैमरा और Realme 10 Pro (रियल मी फोन) में एक 16MP सेल्फ़ी शूटर मिलता है। 

पीछे की तरफ, Moto G73 में 50MP+ 8MP (अल्ट्रावाइड) डुओ, Redmi Note 12 में 48MP+ 8MP (अल्ट्रावाइड)+ 2MP (मैक्रो) ट्रिओ और Realme 10 Pro में 108MP+ 2MP (डेप्थ) ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया गया है। 

केवल Motorola G73 में 60fps पर FHD वीडियो ऑप्शन मिलता है। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

3. डिस्प्ले और UI 

तीनों फोन्स में से मोटोरोला में 6.5 इंच की सबसे छोटी स्क्रीन मिलती है। यह Realme 10 Pro (रियल मी फोन) की तरह एक LCD पैनल है। Redmi Note 12 एकमात्र है जो AMOLED (वह भी सुपर एमोलेड) डिस्प्ले के साथ आता है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, अगर आप एक वनीला एंड्रॉइड फैन हैं तो मोटोरोला का MyUI आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेडमी का MIUI और रियलमी का UI दोनों ही अधिक कस्टमाइजेशन ऑफर करते हैं लेकिन दोनों में ऐड्स और ब्लोटवेयर भी साथ आते हैं। 

4. इंटरनल्स  

हुड के अंदर, Moto G73 मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 को कैरी करता है जबकि Redmi Note 12 (रेडमी मोबाइल) में स्नैप्ड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर और Realme 10 Pro (रियल मी फोन) में स्नैप्ड्रैगन 695 SoC मिलता है।

Moto G73 सोलो 8+128GB मॉडल में आता है जबकि Redmi Note 12 को 4+128GB और 6+128GB वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है और Realme 10 Pro को 6+128GB और 8+128GB वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 

तीनों हैंडसेट 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं। मोटोरोला 30W वायर्ड चार्जिंग ऑफर करता है जबकि अन्य डॉ 33W चार्जिंग सपोर्ट देते हैं।  

5. कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स  

तीनों फोन्स में WiFi ac और USB-C 2.0 पोर्ट हैं। मोटोरोला में लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट है। Redmi Note 12 (रेडमी मोबाइल) एकमात्र है जिसमें इन्फ्रारेड सेन्सर सपोर्ट मिलता है। 

तीनों में 3.5mm जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक्स्पेंडेबल स्टोरेज (हाईब्रिड स्लॉट) और स्टीरियो स्पीकर्स हैं। 

इसे भी देखें: OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Redmi Note 12 vs Moto G73 vs Realme 10 Pro: कीमत

https://twitter.com/motorolaindia/status/1634169736484524033?ref_src=twsrc%5Etfw

Moto G73 की कीमत 8+128GB मेमोरी कन्फिगरेशन के लिए ₹18,999 है। 

Redmi Note 12 के 4+128GB मॉडल की कीमत ₹17,388 है और 6+128GB मॉडल ₹19,999 में उपलब्ध है। 

Realme 10 Pro के 6+128GB वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है जबकि 8+128GB मॉडल ₹19,999 की कीमत पर आता है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :