Moto Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: देखें 25000 रुपये में कौन सा फोन होगा बेस्ट

Motorola Edge 60 Fusion संरतफोन को इंडिया में बीते कल ही लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन इंडिया का पहला फोन है जो Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें आपको सोनी का अपग्रेडेड कैमरा सेटअप मिलता है। Motorola के इस फोन की सीधी टक्कर Realme P3 Pro से है। इस फोन का प्राइस भी 25000 रुपये के अंदर ही है। यहाँ हम आपके लिए इन दोनों ही फोन्स के प्राइस और स्पेक्स की तुलना करने वाले हैं। इस तुलना को देखकर आपको अंदाजा हो जाने वाला है कि आपके लिए कौन सा फोन इस प्राइस रेंज में बेस्ट हो सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: इंडिया प्राइस की तुलना
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन को अलग अलग कई रैम और स्टॉरिज मॉडल में पेश किया गया है। Motorola के इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को अप 22,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल आपको 24,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। दूसरी ओर, Realme P3 Pro को देखते हैं तो यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 23,999 रुपये के प्राइस में आता है। इसके अलावा Realme P3 Pro के दूसरे मॉडल यानि 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इतना ही नहीं, इस फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल आपको 26,999 रुपये में मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: AC on Rent: घर में किराये वाला एसी लगाने से पहले, इन 5 बातों की बांध लें गांठ
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: बनावट और डिजाइन
Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो यह 3D Silicone Vegan Leather बैक पैनल से लैस है। इसके अलावा इस फोन को अलग अलग तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को आप Pantone Slipstream, Pantone Amazonite और Pantone Zephry कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको IP69 रेटिंग के अलावा MIL STD- 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है।
इसके अलावा Realme P3 Pro को देखते हैं तो यह फोन एक प्लास्टिक बैक पैनल से लैस है। इस फोन को आप Nebula Glow कलर में खरीद सकते हैं।, इसके अलावा इस फोन को आप Saturn Brown और Galaxy Purple कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको IP69 के साथ साथ वहीं मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेट मिलता है, जो पिछले फोन में है।
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: डिस्प्ले की तुलना
Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो यह फोन 6.67-inch की pOLED Quad Curved डिस्प्ले से लैस है। स फोन में यह डिस्प्ले 1,5K रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इस फोन में आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i सर्टिफिकेशन देते हैं। Realme P3 Pro को दूसरी ओर देखते हैं तो इस फोन में एक 6.83-इंच की Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह भी 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इस डिस्प्ले पर 1500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। हों में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: परफॉरमेंस की तुलना
Motorola Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अल्वा इस फोन में आपको रैम और स्टॉरिज कितनी मिलती है, आप जानते ही हैं। वहीं, अगर Realme P3 Pro को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर भी 4nm प्रोसेस पर ही निर्मित है। इस फोन में आपको रैम और स्टॉरिज के बारे में पता ही है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में आपको 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट दिया जाने वाला है। वहीं, अगर Realme P3 Pro को देखते हैं तो इस फोन में आपको Realme UI 6.0 पर आधारित एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। स फोन में आपको 2 साल का एंड्रॉयड और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट भी मिलता है।
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: कैमरा की तुलना
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन Primary Lens OIS के साथ मिलता है, यह Sony LYT700C सेन्सर है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में एक लाइट सेन्सर भी है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
इसके अलावा, Realme P3 Pro को देखते हैं तो यह फोन एक डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में एक 50MP का OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का अन्य सेन्सर भी मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जाता है।
Motorola Edge 60 Fusion VS Realme P3 Pro: बैटरी की तुलना
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 68W की TurboCharge फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है। इस फोन के बॉक्स में आपको फास्ट चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा, अगर Realme P3 Pro को देखते हैं तो यह फोन एक 6000mAh की बैटरी से लैस है, जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग क्षमता से लैस है। इस फोन के बॉक्स में भी आपको चार्जर साथ मिलता है।
Ashwani Kumar
अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile