MIUI 14 सॉफ्टवेयर अपडेट नए खास फीचर्स के साथ मचाएगा हँगामा, 27 फरवरी को इन फोंस में होगा रोल आउट

Updated on 23-Feb-2023
HIGHLIGHTS

शाओमी 27 फरवरी को MIUI 14 सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च करेगा

MIUI 14 लगभग 39 स्मार्टफोंस में रोल आउट होगा

Xiaomi 13 Pro MIUI 14 पर चलने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है

शाओमी ने नए MIUI 14 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह कंपनी के नए फ्लैगशिप Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के अगले दिन लॉन्च होगा। Xiaomi 13 Pro 26 फरवरी को लॉन्च हो रहा है और MIUI 14 27 फरवरी को रोल आउट होगा। 

यहाँ उन चार फोंस के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें 27 फरवरी से MIUI 14 अपडेट मिलने वाला है। 

REDMI NOTE 12

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Redmi Note 12 सीरीज एक 6.7-इंच की सैमसंग AMOLED डिस्प्ले के साथ पिछले महीने लॉन्च हुई थी। डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्नैप्ड्रैगन 4 जेन 1 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB और 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 OS पर चलता है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP टेलीफोटो लेंस के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 13MP सेल्फी शूटर शामिल है। स्मार्टफोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh बैटरी को पैक करता है। 

REDMI NOTE 12 PRO

Redmi Note 12 Pro में एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले है जो 10-बिट कलर्स, डॉल्बी विज़न, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 6GB, 8GB और 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 OS पर चलता है। इसमें भी एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। इस फोन में एक 16MP का सेल्फी शूटर मिलता है। यह 67-वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh बैटरी को पैक करता है। 

REDMI NOTE 12 PRO PLUS

Redmi Note 12 Pro Plus में भी एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले है जो 10-बिट कलर्स, डॉल्बी विज़न, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह भी 8GB और 12GB रैम के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 OS पर चलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन में भी 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। यह 120-वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh बैटरी को पैक करता है। 

XIAOMI 13 PRO

Xiaomi 13 Pro 26 फरवरी को भारत में लॉन्च हो रहा है और 6.73-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ यह चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। फोन की डिस्प्ले 10-बिट कलर्स, डॉल्बी विज़न, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्नैप्ड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB और 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन लेटेस्ट MIUI 13 OS पर काम करता है। यह एक 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक 32MP सेल्फी शूटर के साथ आता है। फोन 120-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4820mAh की बैटरी को पैक करता है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

यहाँ कुछ और फोंस की लिस्ट दी गई है जिन्हें नए MIUI 14 का अपडेट मिलने वाला है। 

  • Xiaomi 12 Pro
  • Mi 11 Ultra
  • Xiaomi 11i
  • Xiaomi 11i Hypercharge
  • Xiaomi 11T Pro
  • Xiaomi Pad 5
  • Mi 11X
  • Mi 11X Pro
  • Mi 11 Lite
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G
  • Poco M4 Pro 5G
  • Poco X4 Pro 5G
  • Poco F3 GT
  • Poco F4
  • Poco M4 Pro
  • Poco M4
  • Poco M3 Pro 5G
  • Redmi 10
  • Redmi Note 10 Pro Max
  • Redmi Note 11T
  • Redmi Note 11S
  • Redmi Note 11
  • Redmi Note 12
  • Redmi K50i
  • Redmi Note 11 Pro+
  • Redmi Note 11 Pro
  • Redmi Note 10S
  • Redmi Note 10 Lite
  • Redmi Note 10 Pro
  • Redmi Note 10T
  • Redmi 10 Prime (2022)
  • Redmi 10 Prime
  • Redmi 9T
  • Redmi 10A
  • Redmi 10 Power

MIUI 14 की बात करें तो, MIUI 14 के इंटरफेस पर कई बदलाव किए गए हैं। क्योंकि एनिमेशन तेज हो जाएगा, इसलिए यूजर्स के अनुभव में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शाओमी अपने बिल्ट-इन ऐप्स को भी बेहतर बना रहा है। जैसे ही नया अपडेट रोल आउट होता है, शाओमी यूजर्स एक नया अनुभव पाने में सक्षम होंगे। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

शाओमी अब अपने स्मार्टफोंस में अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 14 पेश करेगा जो कि एंड्रॉइड 13 पर आधारित है। यह कुछ स्मार्टफोंस में पहले ही शामिल हो चुका है। हालांकि, अभी तक सभी फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं। शाओमी के अनुसार MIUI 14, 27 फरवरी को लॉन्च होगा और 26 फरवरी को Xiaomi 13 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह MIUI 14 पर चलने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :