Lava Yuva 2 Pro Vs Infinix Smart 7 के टॉप 5 फीचर्स की तुलना: कीमत में एक जैसे लेकिन स्पेक्स में इतने अलग

Lava Yuva 2 Pro Vs Infinix Smart 7 के टॉप 5 फीचर्स की तुलना: कीमत में एक जैसे लेकिन स्पेक्स में इतने अलग
HIGHLIGHTS

Lava Yuva 2 Pro में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Infinix Smart 7 में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है

Lava Yuva 2 Pro एक 5000mAh बैटरी को पैक करता है जबकि Infinix Smart 7 में एक 6000mAh बैटरी है

दोनों फोंस 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ आते हैं

आज हम दो एंट्री-लेवल के फोंस की तुलना करने जा रहे हैं जो हाल ही में लॉन्च हुए हैं। इनमें से एक है Lava Yuva 2 Pro जो 21 फरवरी को ही लॉन्च हुआ है और दूसरा फोन है Infinix Smart 7 जो 22 फरवरी को लॉन्च हुआ है। दोनों फोन ₹8000 से कम कीमत पर आए हैं, तो चलिए देखते हैं आपके लिए कौन-सा बेहतर होगा। यहाँ इन दोनों फोंस के टॉप 5 फीचर्स दिए गए हैं। 

LAVA YUVA 2 PRO VS INFINIX SMART 7: DESIGN

Lava Yuva 2 Pro एक ग्लास बॉडी के साथ 204g वजन और 9mm मोटाई के साथ आता है। Lava Yuva 2 Pro तीन रंगों में आता है जो कि ग्लास लेवेंडर, ग्लास ग्रीन और ग्लास व्हाइट हैं। तीनों रंग हल्के रंग हैं। ऐसा लगता है कि लावा ने अपने बजट फोन के डिजाइन में आईफोंस की नकल करने की कोशिश की है क्योंकि इसमें एक चौकोर कैमरा आइलैंड है जो आईफोन प्रो मॉडल्स की तरह तीन कैमरा रिंग्स और एक फ्लैशलाइट को होल्ड करता है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Infinix Smart 7 में पीछे की तरफ 3D टेक्सचर के साथ एक आधुनिक स्मार्टफोन डिज़ाइन मिलता है। यह भी एज़र ब्लू, एमराल्ड ग्रीन और नाइट ब्लैक के तीन रंगों में आता है। इस फोन में भी बैक पर एक चौकोर कैमरा आइलैंड है और फ्रंट पर एक वॉटर ड्रॉप नॉच है। फोन के बैक पर कैमरा आइलैंड के दाहिनी तरफ कैमरा रिंग्स के साथ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। 

Lava Yuva 2 Pro

Lava Yuva 2 Pro

LAVA YUVA 2 PRO VS INFINIX SMART 7: DISPLAY

Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच का 2.5D कर्व्ड कलर आईपीएस एलसीडी पैनल है जो 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 

Infinix Smart 7 में एक 6.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट, 720 x 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। 

LAVA YUVA 2 PRO VS INFINIX SMART 7: PERFORMANCE

Lava Yuva 2 Pro एक मीडियाटेक हीलिओ G37 चिपसेट और 4 GB RAM से लैस है। फोन 3 जीबी वर्चुअल रैम ऑफर करता है। यह एंड्रॉइड 12 पर चलता है। फोन 64GB स्टोरेज और 256 GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ आता है। 

Infinix Smart 7 स्मार्टफोन में आपको Unisoc Spreadtrum SC9863A1 प्रोसेसर मिलता है और इसे भी 4जीबी रैम के साथ पेयर किया गया है जिसे 3जीबी तक अतिरिक्त वर्चुअल रैम के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। Infinix Smart 7 में आपको एंड्रॉयड 12 OS का सपोर्ट मिलता है। यह भी 64जीबी स्टोरेज और 2 TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ आता है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

Lava Yuva 2 Pro

Infinix Smart 7

LAVA YUVA 2 PRO VS INFINIX SMART 7: CAMERA

दोनों फोंस एक 13MP प्राइमरी कैमरा और एक 5MP सेल्फी शूटर के साथ आते हैं। Infinix Smart 7 फ्रंट पर एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है और Lava Yuva 2 Pro फ्रंट पर एक स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। 

LAVA YUVA 2 PRO VS INFINIX SMART 7: BATTERY

Lava Yuva 2 Pro 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5000mAh की बैटरी को पैक करता है, वहीं Infinix Smart 7 में एक 6000mAh की बैटरी है जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। 

अगर हम दोनों फोंस की कीमत की बात करें, तो Lava Yuva 2 Pro कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹7,999 में उपलब्ध है और Infinix Smart 7, ₹7,299 में सेल में आने की उम्मीद है। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo