itel ने भारत में लॉन्च कर दिया मुड़ने वाला Keypad Phone, देखें Jio Bharat J1 को कैसे दे रहा टक्कर

Updated on 08-Oct-2024

itel ने भारत में अपने नए नवेले फोन को keypad के साथ लॉन्च कर दिया है। यह एक फ्लिप फोन है, और इसे कंपनी ने Flip One के तौर पर लॉन्च किया है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन की घोषणा के लगभग एक महीने के बाद आज इसे इंडिया के बाजार में एंट्री मिल गई है। हालांकि, Jio के पास मुड़ने वाला सस्ता फोन तो नहीं है लेकिन कुछ समय पहले Jio ने अपने Jio Bharat J1 4G को लॉन्च किया था, यह फोन भी कई दमदार फीचर के साथ आता है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स की तुलना देखते हैं।

itel का मुड़ने वाला फोन कैसा है?

itel ने अपने इस फोन को एक स्लीक डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा यह मुड़ता भी है, इसमें प्रीमियम लेदर बैक मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको ग्लास Keypad मिलता है, जो इसे देखने में वाकई एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है। यह फोन काफी लाइटवेट है, इसे आप काफी पोर्टेबल भी कह सकते हैं। इसे एक हाथ से बड़ी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको इसमें टेक्स्चर लेदर फिनिश भी मिलती है। यह अपने आप में एक बेहतरीन डिजाइन से लैस है।

इसमें आपको Type C Charging मिलती है, इसके अलावा फोन में एक 2.4-इंच की डिस्प्ले भी दी जा रही है, इसमें एक 1200mAh की बैटरी भी मौजूद है, जो कंपनी के अनुसार लगभग 7 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

इसमें आपको किंग वॉयस भी मिलता है। यानि आपको इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। इस फ्लिप फोन में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा आपको 13 भाषाओं का सपोर्ट इसमें दिया जा रहा है, फोन में डुअल सिम सपोर्ट के सतह साथ VGA कैमरा भी मिलता है।

संक्षेप में देखें फोन के स्पेक्स

  • यह फोन एक आकर्षक फ्लिप डिज़ाइन में आता है, जिसमें टेक्सचर वाली लेदर बैक है।
  • इसमें 2.4 इंच का OVGA डिस्प्ले और ग्लास कीपैड है।
  • यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है और 1200mAh बैटरी के साथ आता है, जो Type-C चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
  • इसकी बैटरी लाइफ 7 दिनों तक हो सकती है।
  • इसमें 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है और किंग वॉयस असिस्टेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • इसके अलावा, इसमें FM रेडियो, डुअल सिम सपोर्ट और VGA कैमरा भी है।

Itel Flip One का इंडिया प्राइस क्या है?

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि itel Flip One फोन को 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। आप इसे लाइट ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। भारत में आप इसे सभी रीटेल स्टोर्स से आज ही खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि यह फोन एक साल की वारंटी के साथ आता है।

itel Flip One और Jio Bharat J1 4G में कितना अंतर

आइए जानते है कि itel Flip One के मुकाबले Jio Bharat J1 4G Feautre फोन में आपको क्या क्या मिलता है।

JioBharat J1 4G Feature Phone के मॉडर्न फीचर

यहाँ हम आपको JioBharat J1 4G Feature Phone के कुछ मॉडर्न फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर इसमें आपको कम कीमत में क्या क्या मिलता है, जो इस फोन को एक नए जमाने का फोन बना देता है।

  • JioBharat J1 4G Feature Phone में ग्राहकों को कम कीमत में JioMoney के द्वारा UPI Payment करने की आजादी मिलती है।
  • इस फोन से कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा मिलता है। इस फोन का इस्तेमाल उन जगहों पर भी किया जा सकता है जहां डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • UPI Support के अलावा इस 4G Phone में ग्राहकों HD Calling का भी लाभ मिलता है।
  • इस फोन में आपको स्ट्रीमिंग सेवाओं का भी लाभ दिया जा रहा है।
  • इस फोन पर ग्राहक लगभग 455 से ज्यादा लाइव टीवी का आनंद ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको JioCinema का इस्तेमाल करना होगा।
  • फीचर फोन ग्राहकों को आमतौर पर इस तरह की सुविधाएँ नहीं दी जाती हैं, इसी कारण इन फीचर्स का होना फोन को मॉडर्न बना देता है।
  • यह एक बेसिक फोन होने के नाते भी आपको TV कॉन्टेन्ट को देखने की अनुमति देता है।

JioBharat J1 के स्पेक्स और फीचर

आइए अब JioBharat J1 के कुछ स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डालते हैं, जो किसी भी अन्य फोन में आपको देखने को मिल जाने वाले हैं।

  • इस फोन में एक 2.8-इंच की डिस्प्ले मिलता है। हालांकि इसमें टच सपोर्ट मौजूद नहीं है। इस फोन को ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
  • इस फोन में एक सिंगल 0.3MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में एक 2500mAh की बैटरी भी है।
  • आप फोन की बैटरी आप चेंज करना चाहते हैं तो आपको इसमें यह ऑफर भी मिलता है।
  • इसके अलावा फोन में एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है, इसकी स्टॉरिज को आप 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।
  • आप इसमें FM का भी आनंद ले सकते हैं। इस फोन में आपको काफी कुछ मिलता है जो आपके मनोरंजन का खास ध्यान रखता है।

इस फोन के अन्य एक और खास फीचर की बात करें तो इसमें आपको 4G VoLTE सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब है कि इसमें आपको बेहतरीन वॉयस क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने JioBharat J1 के लिए एक बेहतरीन प्लान का भी जिक्र किया है। इस फोन के साथ आप 123 रुपये के रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर), 14GB डेटा और 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है।

  • यहाँ एक बात ध्यान में रखने वाली यह भी है कि इस फोन को केवल Jio Network पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसका मतलब है कि आप फोन को अन्य नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
  • इस फोन में ग्राहकों को 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।

निष्कर्ष: कौन सा फोन खरीदें?

यदि आप एक बजट में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो itel Flip One एक आकर्षक ऑप्शन है। इसका स्लीक डिजाइन, टेक्सचर लेदर बैक, और पोर्टेबल आकार इसे उपयोग में सुविधाजनक बनाते हैं। 1200mAh की बैटरी और Type-C चार्जिंग के साथ यह लगभग 7 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

दूसरी ओर, Jio Bharat J1 4G फीचर फोन भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर अगर आप डिजिटल पेमेंट और स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। इसकी 2500mAh बैटरी और UPI सपोर्ट इसे एक मॉडर्न फीचर फोन बनाते हैं।

आपकी जरूरतों के आधार पर, अगर आप एक साधारण और सुविधाजनक फोन चाहते हैं तो itel Flip One सही है। लेकिन यदि आपको अतिरिक्त डिजिटल सुविधाओं की आवश्यकता है, तो Jio Bharat J1 4G पर विचार करें।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :