Infinix Smart 7 बनाम Moto E13 बनाम Redmi 10A: 8 हजार की कीमत के अंदर कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Infinix Smart 7 बनाम Moto E13 बनाम Redmi 10A: 8 हजार की कीमत के अंदर कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट
HIGHLIGHTS

Infinix Smart 7 को इंडिया के बाजार में 7,299 रुपये की मामूली कीमत में लॉन्च कर दिया गया है।

इस फोन की सीधी टक्कर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Redmi 10A और Moto E13 से हो रही है।

आइए जानते है कि आखिर Infinix Smart 7, Moto E13 और Redmi 10A में क्या अंतर है।

Infinix Smart 7 को भारत में 7299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो इसे Moto E13 और Redmi 10A जैसे स्पेक्स और कीमत के साथ इन दोनों ही स्मार्टफोन के सामने लाकर खड़ा कर देता है। Moto E13 भारत में 8 फरवरी को लॉन्च हुआ और इसके 4+64GB वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है जबकि Redmi 10A को लॉन्च हुए कुछ समय हो गया है और इसके 3GB+32GB मॉडल की कीमत 7,649 रुपये से शुरू होती है। 

Infinix Smart 7 की Moto E13 और Redmi 10A के साथ तुलना

डिजाइन

Moto E13 को देखें तो यह सबसे हल्का स्मार्टफोन है, इसे मात्र 179.5 ग्राम वजन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा अगर हम Infinix Smart 7 को देखें तो यह 207 ग्राम का है, वहीं अगर Redmi 10A की चर्चा करें तो यह लगभग 194 ग्राम वजन के साथ लॉन्च हुआ है। सभी फोन्स को प्लास्टिक बॉडी के साथ पेश किया गया है। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

Display

सभी फोन्स में यूजर्स ओ HD स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा भी वाटरड्रॉप नॉच भी है। हालांकि इसमें से दो में आपको IPS LCD स्क्रीन मिलती है, वहीं Infinix Smart 7 में आपको TFT LCD स्क्रीन मिलती है। 

प्रोसेसर और मेमोरी 

Infinix Smart 7 स्मार्टफोन में आपको Unisoc Spreadtrum SC9863A1 प्रोसेसर मिलता है। वहीं अगर Moto E13 की चर्चा करें तो इसमें 12nm प्रोसेस पर निर्मित Unisoc T606 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा अगर हम Redmi 10A पर जाएँ तो यह आपको 12nm MediaTek Helio G25 प्रोसेसर पर चलता है।

 

Redmi 10A 

Smart 7 में आपको 4GB रैम के साथ 64GB स्टॉरिज ऑप्शन मिलता है। हालांकि Moto E13 में आपको 4GB तक की रैम और 64GB स्टॉरिज ऑप्शन मिलता है। इतना ही नहीं अगर Redmi 10A की चर्चा करें तो इसमें आपको 6GB तक की रैम पर 128GB तक की स्टॉरिज ऑप्शन मिलती है। 

Infinix Smart 7 में आपको एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा Redmi 10A में एंड्रॉयड 11 की सपोर्ट मौजूद है, साथ ही Moto E13 में आपको एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है, यह Go Edition पर लॉन्च हुआ है। इन तीनों फोन्स में यह इकलौता फोन है जो एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है।

बैटरी और कनेक्टिविटी 

Moto E13 और Redmi 10A स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट पर चलती है। इसके अलावा Infinix Smart 7 में आपको एक 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोन को चार्ज करने के लिए Infinix और Redmi के फोन्स में आपको Micro-USB Port मिलता है। हालांकि Moto E13 में चार्जिंग के लिए एक USB-C पोर्ट मिलता है। 

Infinix Smart 7 और Moto E13 में WiFi ac सपोर्ट मिलता है, वहीं Redmi 10A में आपको WiFi n का सपोर्ट मिलता है। इन सभी फोन्स में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ ही GPS भी मिलता है।

हालांकि मात्र Infinix Smart 7 और Moto E13 में आपको FM Radio सपोर्ट मिलता है। Redmi 10A में आपको FM सपोर्ट नहीं मिलता है।

कैमरा 

जहां सभी फोन्स में 13MP का प्राइमेरी कैमरा मौजूद है। वहीं Infinix Smart 7 में आपको एक 0.3MP का डेप्थ सेन्सर मिलता है। इसके माध्यम से आप पोर्ट्रेट फोटो ले सकते हैं। इसके अलावा सभी फोन्स में आपको फ्रन्ट पर एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। 

इसके अलावा Redmi और Moto Phones में आपको 30FPS पर विडियो रिकॉर्डिंग क्षमता मिलती है। यह क्षमता दोनों ही फ्रन्ट और बैक कैमरा के साथ दी जा रही है। इसके अलावा इंफीनिक्स स्मार्ट 7 में आपको FHD Video option मिलता है, यह क्षमता मात्र फोन के रियर कैमरा पर है। इसके फ्रन्ट कैमरा से आप 720p पर विडियो रिकार्ड कर सकते हैं। 

कीमत और उपलब्धता

Infinix Smart 7 को Flipkart पर 7,299 रुपये में सेल किया जाने वाला है। फोन की सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे होने वाली है। 

मोटो ई13 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह Flipkart पर 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में 7,999 रुपये की कीमत में मिलता है। 

आखिर में Redmi 10A को 3GB रैम और 32GB स्टॉरिज मॉडल में 7,688 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा फोन का 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल 8,699 रुपये में मिल रहा है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo