6600mAh की मॉन्स्टर बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X60 Pro, इतनी सी कीमत में लाया चौंका देने वाले टॉप फीचर

Updated on 17-Oct-2024

Honor ने अपनी नई X60 सीरीज को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसमें Honor X60 और Honor X60 Pro मॉडल्स शामिल हैं। दोनों फोन्स को ड्रॉप रेसिस्टेंस के साथ बनाया गया है और ये इंडस्ट्री में SGS गोल्ड लेबल फ़ाइव-स्टार रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आने वाले पहले फोन्स हैं। हालांकि, केवल ड्रॉप रेसिस्टेंस के अलावा भी इनके बारे में अभी बहुत कुछ चर्चा करने को बाकी है। तो आइए, नजदीक से इन पर एक नजर डालते हैं।

Honor X60/ X60 Pro के टॉप फीचर्स

डिजाइन

स्टैंडर्ड और प्रो दोनों मॉडल्स को एक स्लीक डिजाइन दिया गया है और ये मोटाई में क्रमश: 7.88mm और 7.98mm के हैं और इनका वज़न 189 ग्राम और 188 ग्राम है।

  • Honor X60 तीन कलर ऑप्शंस: मिंट ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक में आता है।
  • जबकि X60 Pro इन तीनों के अलावा एक अतिरिक्त ऑरेंज कलर वेरिएंट भी ऑफर करता है।

डिस्प्ले

स्टैंडर्ड मॉडल को एक 6.8-इंच FHD+ (2412 x 1080 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो सीधी सूरज की रोशनी में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।

इसकी तुलना में प्रो मॉडल एक 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है जो और भी ज्यादा 1.5K (2700 x 1224 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों डिवाइसेज़ 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं।

परफॉर्मेंस

Honor X60 एक 6nm प्रक्रिया पर बने मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025 अल्ट्रा पर चलता है, जबकि X60 Pro एक 4nm प्रक्रिया पर बने स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिप के साथ आता है।

कैमरा

जहां तक बात है कैमरा की, तो दोनों ही हैंडसेट्स के बैक पर एक सिंगल 108MP का मेन कैमरा मिलता है जिसे फ्रन्ट पर 8MP के सेल्फ़ी शूटर के साथ पेयर किया गया है।

  • इस लाइनअप का प्रो मॉडल रियर कैमरा के साथ 30fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और साथ ही 1080p रिज़ॉल्यूशन के साथ स्थिरता के लिए EIS भी ऑफर करता है।
  • हालांकि, बेस मॉडल 1080p रिकॉर्डिंग के सपोर्ट के साथ चीजों को सरल रखता है।

बैटरी और अन्य

स्लीक फॉर्म फैक्टर के बावजूद भी दोनों डिवाइसेज़ बड़ी बैटरियों को पैक करते हैं। Honor X60 Pro में एक 6600mAh की बैटरी मिलती है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो वहीं X60 भी 5800mAh की बडी बैटरी के साथ आता है और यह 35W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो दोनों ही फोन्स AI-सपोर्ट वाला ऑब्जेक्ट रिमूवल फीचर ऑफर करते हैं, जिसे कंपनी ने नीचे दी गई तस्वीर में दर्शाया है।

Honor X60/ X60 Pro की कीमत

Honor X60/\ और X60 Pro चार विभिन्न कन्फ़िगरेशंस: 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB में आते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत CNY 1199 (लगभग 14,160 रुपए) से शुरू होती है, जबकि बाकी तीन मॉडल्स क्रमश: CNY 1399 (लगभग 16,520 रुपए), CNY 1599 (लगभग 18,880 रुपए) और CNY 1799 (लगभग 21,254 रुपए) से शुरू होती है।

दूसरी ओर X60 Pro की कीमत CNY 1499 (लगभग 17,700 रुपए) से शुरू होती है, और बाकी तीन मॉडल्स की कीमत क्रमश: CNY 1699 (लगभग 20,065 रुपए), CNY 1999 (लगभग 23,605 रुपए) और CNY 2299 (लगभग 27,150 रुपए) है। इनमें से आखिरी वाला सैटलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

ये नए लॉन्च हुए ऑनर फोन्स ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध हैं और 25 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :