Vivo Y36 5G vs Oppo A78 5G: Vivo के नए नवेले 5G फोन ने Oppo को दी पटखनी, ये फीचर और कीमत Oppo A78 5G पर पड़े भारी

Vivo Y36 5G vs Oppo A78 5G: Vivo के नए नवेले 5G फोन ने Oppo को दी पटखनी,  ये फीचर और कीमत Oppo A78 5G पर पड़े भारी
HIGHLIGHTS

Vivo Y36 भारत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है।

Vivo और Oppo दोनों के फोंस ड्यूल सिम को सपोर्ट करते हैं।

दोनों स्मार्टफोंस के रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Vivo Y36 भारत में 20 जून को लॉन्च हुआ था। वहीं दूसरी ओर Oppo A78 को भारत में इस साल जनवरी में पेश किया गया था। ये दोनों ही 5G स्मार्टफोंस हैं जो एक ही प्राइस रेंज में आते हैं और बढ़िया कैमरा, बैटरी जैसे कई फीचर्स ऑफर करते हैं। यहाँ हम इन दोनों की तुलना कर रहे हैं जिससे यह पता चल सके कि दोनों में क्या समानताएं और क्या अंतर है। 

यह भी पढ़ें: WhatsApp Pin Messages Duration: अब जरूरी मेसेजेस रहेंगे आपकी मुट्ठी में, नया फीचर देगा ताबड़तोड़ फायदे, ऐसे करेगा काम

Vivo Y36 5G vs Oppo A78 5G:

Price

Vivo Y36 5G

Vivo Y36 भारत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आया है जिसकी कीमत 16,999 रुपए रखी गई है और यह दो कलर वेरिएंट्स Meteor Black और Vibrant Gold में उपलब्ध है। इसी तरह Oppo A78 भी केवल एक 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कन्फ़िगरेशन में आता है और इसकी कीमत 18,999 रुपए है। इस फोन को Glowing Black और Glowing Blue कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। 

Display 

Vivo का स्मार्टफोन 6.64-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080×2388 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। वहीं Oppo A78 6.56-इंच फुल HD+ IPS LCD स्क्रीन ऑफर करता है जो 720×11612 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। 

Performance 

Vivo और Oppo दोनों के फोंस ड्यूल सिम को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉइड 13-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। Y36 फनटच OS 13 पर चलता है, जबकि A78 में कलर OS 13 का सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में Vivo फोन स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है, वहीं Oppo का फोन 7nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC पर चलता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 5 vs Motorola Razr 40: अपकमिंग फ्लैगशिप फोल्डेबल फोंस के बीच छिड़ी तगड़ी जंग, कौन मरेगा बाज़ी?

Camera 

बात करें कैमरा की तो दोनों स्मार्टफोंस के रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर मिलता है। हालांकि, फ्रन्ट कैमरा के लिए Oppo A78 और Vivo Y36 में क्रमश: 8MP और 16MP के सेल्फी शूटर दिए गए हैं। 

Oppo A78 5G

Battery 

आखिर में डिवाइसेज को पॉवर देने के लिए Vivo Y36 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर Oppo A78 5G को 5000mAh बैटरी के साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo