इस कारण Samsung Galaxy Book2 Pro है 2022 का सबसे बेस्ट स्लिम और लाइट लैपटॉप

Updated on 15-May-2023

अपनी Samsung Galaxy book2 Pro Series के लॉन्च के साथ ही Samsung ने प्रीमियम और पोर्टेबल लैपटॉप सेगमेंट में रोमांच की एक नई लहर को पैदा कर दिया है। भारत में इस सीरीज के तहत चार अलग अलग लैपटॉप पेश किए गए हैं, जिन्हें Galaxy Book Pro 360, Galaxy book2 Pro, Galaxy Book2 360 और Galaxy Book Go के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इन सब में से Galaxy Book2 Pro एक शक्तिशाली और प्रीमियम अनुभव प्रदान करने वाला लैपटॉप है जो बड़े पैमाने पर यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखता है।  

यह एक स्लिम लैपटॉप है, इसके अलावा आपको इसमें वह सब मिल जाता है, जिसके माध्यम से आप अपने ऑफिस के सभी काम निपटा सकते हैं, साथ ही यह आपको आपके घर पर इंटरटेन भी कर सकता है। इतना ही नहीं इसका डिजाइन भी अपने आप में बेहद ही खास है। असल में आपको बेहतरीन डिजाइन वाले इस लैपटॉप में एक वाइब्रन्ट डिस्प्ले, एक लंबी बैटरी, 12th Gen Intel प्रोसेसर और बहुत से कानेक्टिविटी ऑप्शन भी मिल रहे हैं। यह सब आपको एक बेहतरीन डिजाइन में मिलता है। 

अब आइए जानते है कि आखिर आपको क्यूँ Samsung Galaxy Book2 Pro को अपने अगले लैपटॉप के तौर पर खरीदना चाहते हैं।

Galaxy Book2 Pro के 7 सबसे दमदार फीचर

अल्ट्रा-पोर्टेबल

आजकल देखने में आ रहा है कि यूजर्स को अल्ट्रा-पोर्टेबल लैपटॉप चाहिए, हालांकि यह तो इन्हें चाहिए ही उनकी जरूरत इस तरह ही बन रही है, लेकिन यूजर्स को यह भी चाहिए कि पोर्टेबल डिजाइन होने के साथ ही लैपटॉप किसी भी प्रकार से परफॉरमेंस और बैटरी क्षमता के मामले में पीछे न रहे। यानि एक पोर्टेबल डिजाइन में बेहतरीन खूबियाँ आज सभी की जरूरत सी बन गई हैं। अब अगर आप ऐसा ही लैपटॉप तलाश रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung Galaxy Book2 Pro का 13.3इंच की डिस्प्ले वाला वैरिएंट आपको यह सब प्रदान करता है जो आप चाहते है। यह एक बेहतरीन स्लिम लैपटॉप है। अगर इस लैपटॉप को देखें तो यह मात्र 0.87kg का है, इसके अलावा इसकी मोटाई मात्र 11.2mm की है। यह बेहद ही स्लिम है। 

यह लैपटॉप फिंगरप्रिन्ट रेसिस्टेंट एल्युमिनियम फिनिश कैसिंग के साथ आता है, जो इस बात को सुनिश्चित करता है कि यह लैपटॉप जैसा है वैसा लंबे समय तक बना रहे। यानि आप इसे रोजाना कितना ही इस्तेमाल कर लें लेकिन यह जैसा है वैसा ही लंबे समय तक रहने वाला है। इसके अलावा इसे मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए प्रमाणित भी किया गया है, यह (MIL-STD-810G) ग्रेड पर सर्टीफायड है। इसके कारण ही यह भी सुनिश्चित होता है कि यह चोटी मोटी क्षति भी सह सकता है।   

बेहद फास्ट है

इंटेल Evo-Certified Galaxy Boo2 Pro में पिछले दो साल मे PC स्पेस में घटे सबसे बड़ी 2 प्रगति आदि को भी देखा जा सकता है, जो Intel 12th Gen Intel Processor और LPDDR5 मेमोरी है।    

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 12-Core Procesor के माध्यम से आपको लगभग 1.7x multithread परफॉरमेंस मिलती है, अगर इसकी तुलना पिछले साथ की जाए। इसके अलावा लैपटॉप में LPDDR5 मेमोरी के होने से आपको बेहद शानदार मल्टीटासकिंग एक्सपीरियंस मिलता है, इतना ही नहीं यह आपको इन्स्टेन्ट 8K Video Playback के साथ भी कोई दिक्कत नहीं आने देता है। 
इतना ही नहीं, इस नोटबुक को 512GB की फास्ट SSD स्टॉरिज के साथ बाजार में लाया गया है, जिसे आप बढ़ा भी सकते हैं, इसे आप लगभग 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसे आप 1TB तक एक्सटर्नल NVME SSD बढ़ा सकते हैं, या आप इसे 2TB तक सेकन्डेरी माइक्रोएसडी स्टॉरिज के तौर पर भी बढ़ा सकते हैं। 

शानदार AMOLED स्क्रीन

इस लैपटॉप की एक अन्य खास बात यह है कि इसे एक दमदार और वाइब्रन्ट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो आपको किसी भी प्रकार से निराश नहीं करती है। लैपटॉप में वाकई एक ब्राइट और वाइब्रन्ट AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसमें आपको बेहतरीन कोंट्रास्ट के साथ डीप ब्लैक्स भी मिलते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले में आपको 120% Color Volume (DCI-P3) मिलता है, और इसमें शार्प FHD रेजोल्यूशन भी है।

एकोसिस्टम के अडवांटेज

इस लैपटॉप का एक खास अडवांटेज यह है कि इसके साथ आपको यानि Galaxy Book2 Pro के साथ आपको सैमसंग के गैलक्सी एकोसिस्टम प्रोडक्ट और सेवाओं का लाभ मिलता है। यह आपके उस समय काफी काम आता है जब आप अपने एक डिवाइस से दूसरे पर स्विच करते हैं। आप नीचे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

उदाहरण के लिए: अगर आप अपने गैलक्सी फोन पर कोई नोट लेना शुरू करते हैं तो यह आपके Galaxy Book2 pro पर भी चला जाता है, अब आप इस डिवाइस में वहीं से शुरू कर सकते हैं, जहां से आपने इसे छोड़ा था। इसके अलावा यूजर्स अपने फोन पर बनाए गए एक वीडियो को आसानी से अपने लैपटॉप पर Quick Share के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने जरूरी दस्तावेजों को भी लैपटॉप और फोन के बीच इधर से उधर भेज सकते हैं। ऐसा आओ प्राइवेट शेयर का इस्तेमाल करके कर सकते हैं। 

इतना ही नहीं, आप अपने गैलक्सी टैबलेट को एक बड़ी डिस्प्ले वाले डिवाइस में बदल सकते हैं, ऐसा करने के लिए आपको सेकंड स्क्रीन एप का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आप अपने टैब और Galaxy Book के बीच बिना किसी रुकावट के फाइल आदि को ड्रैग एण्ड ड्रॉप कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इन दोनों ही डिवाइस को एक माउस और कीबोर्ड के माध्यम से कंट्रोल भी कर सकते हैं। 

कटिंग-एज कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy Book2 Pro में आपको बहुत से अलग अलग पॉर्ट्स मिल रहे हैं, जिनके माध्यम से आप इसके साथ कई अलग अलग डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस डिवाइस में मौजूद USB-C Port जो Thunderbolt 4 कनेक्टिविटी के साथ आता है आपको 40Gbps की ट्रांसफर स्पीड देने में सक्षम है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि इस डिवाइस में आपको अलग से 2 अतिरिक्त USB-C ports मिल रहा हैं, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इसमें है, और एक HDMI Port के अलावा भी यह डिवाइस बेहद ही स्लिम नजर आता है। यानि इतना पतला होने पर भी इसमें आपको अलग अलग पॉर्ट्स की सुविधा मिल रही है। 

इसके अलावा भी अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें आपको क्या मिलता है तो आप गलत नहीं है। असल में आपको इसके अलावा, डिवाइस में सुपर फास्ट वायरलेस कनेक्टिविटी मिल रही है, साथ ही लैपटॉप में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट भी मिल रहा है, इतने पर ही इसके फीचर खत्म नहीं होते हैं, डिवाइस में आपको लेटेस्ट Wi-Fi 6E का सपोर्ट मिल रहा है, जो 6GHz बैंड का एक्सेस भी आपको प्रदान करता है, इसके माध्यम से लेटेनसी घट जाती है और आपको बहुत तेज इंटरनेट प्राप्त होता है। 

शक्तिशाली बैटरी

अगर हम Galaxy Book2 Pro की चर्चा करते हैं तो आपको बता देते है कि बैटरी की समस्या इस डिवाइस में आपको काभी भी आने वाली नहीं है। इस लैपटॉप में आपको एक बार चार्जिंग के बाद लगभग 21 घंटों की बत्तेरीब लाइफ मिलती है। हालांकि इसके 65W चार्जर के साथ आप इस डिवाइस को मात्र 30 मिनट के अंतर ही 40 फीसदी तक चार्ज करने में मदद मिलती है। 

नोटबुक के साथ आने वाले यूनिवर्सल चार्जर की मदद से अन्य डिवाइस आदि को भी फास्ट चार्ज कर सकते हैं, जैसे Galaxy Buds, Galaxy Smartphones, और Galaxy Tablet. इसका सीधा सा मतलब है कि जब आप यात्रा आदि करते हैं तो आपको अपने साथ अलग अलग डिवाइस या गैजेट आदि के लिए अलग अलग अडैप्टर रखने की जरूरत नहीं है।

बिना किसी समस्या के अपने फोन को PC पर एक्सेस करें

यहाँ आपको एक अच्छी जानकारी या फ़ैक्ट बता देते है। जानकारी के लिए बता देते है कि Galaxy Devices बड़ी ही आसानी से Windows OS पर ब्लेन्ड हो जाते हैं। आप अपने सैमसंग फोन में लिंक टू विंडो एप और Galaxy Book2 Pro पर फोन एप के माध्यम से आप अपने फोन को PC से बिना किसी भी समस्या के पेयर कर सकते हैं। 

आप अपने Galaxy Book2 Pro लैपटॉप पर यूजर्स अपने फोन पर आने वाले मैसेज आदि चेक कर सकते हैं। कॉल स्टेंड कर सकते हैं। इसके अलावा सीधे तौर पर नोटिफिकेशन्स का जवाब दे सकते हैं। इसके अलावा आपके पास लैपटॉप पर फोन एप को एक्सेस करने का भी ऑप्शन है। आप फोन स्क्रीन को मिरर कर सकते हैं। आप यूनिवर्सल कॉपी-पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन और लैपटॉप पर डायरेक्ट ड्रैग और ड्रॉप करके फाइल आदि भेज सकते हैं। 

इन सभी चीजों के अलावा जिनके बारे में हमने बात की है। सैमसंग के पास इस लैपटॉप में अन्य काफी कुछ और भी है। इस लैपटॉप में और भी बहुत कुछ है जिसके बारे में बात की जा सकती है। जैसे इसमें आपको FHD Video Calling, पावरफूल औडियो, एक कंफरटेबल कीबोर्ड, एक बड़ा टचपैड मिल रहा है, इसके अलावा डिवाइस में सिक्युरिटी और प्राइवेसी पर भी ज्यादा ध्यान दिया गया है। 

Galaxy Book2 Pro: फीचर से फुली लोडेड

यहाँ आप देख सकते हैं कैसे Samsung Galaxy Book2 Pro अपने प्रतिद्वंदीयों से आगे है: 

अपने आप में जबरदस्त है ये लैपटॉप

एक बढ़िया लैपटॉप आपके काम और मनोरंजन को और भी ज्यादा कंफरटेबल बना देता है। Galaxy Book2 Pro को ऐसा ही एक डिवाइस कहा जा सकता है जो आपको आपके काम में मदद करने के साथ ही आपके मनोरंजन का भी खास ध्यान रखता है। इसके अलावा यह आपको बेहतरीन अनुभव देने की पूरी क्षमता अपने मे समाए हुए है। 

आप Galaxy Book2 Pro के 13.3-इंच वैरिएंट को 12th Gen Core i5 और Core i7 प्रोसेसर आदि के साथ क्रमश: 106,990 रुपये और 114,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा भारत में 15.6-इंच मॉडल को 12th Gen Core i7 प्रोसेसर के साथ मात्र 124,990 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Samsung अपनी इस नोटबुक के साथ Microsoft office Home & Student 2021 बंडल कर रहा है। हालांकि इस डील को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए आपको अतिरिक्त डिस्काउंट आदि भी दिए जा रहे हैं। आपको लगभग 5000 रुपये का कैशबैक और लगभग 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन बैंक ऑफर के तौर पर दिया जा रहा है। हालांकि अगर आप इस लैपटॉप के साथ Galaxy Buds 2 को लेते हैं तो आप इन्हें मात्र 999 रुपये में ही खरीद सकते हैं। हालांकि स्टूडेंट आदि के लिए सैमसंग की ओर से 5 फीसदी डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। 

Galaxy Book2 Pro फीचर्स और ऑफर्स को यहाँ विस्तार से देखें। 

[ब्रांड स्टोरी]

Brand Story

Brand stories are sponsored stories that are a part of an initiative to take the brands messaging to our readers.

Connect On :