Xiaomi Pad 6 बनाम Vivo Pad 2: दो नए एंड्रॉइड टैबलेट्स के बीच कितना है अंतर?

Updated on 23-Apr-2023
HIGHLIGHTS

Xiaomi Pad 6 और Vivo Pad 2 दोनों को हाल ही में लॉन्च किया गया था

Xiaomi Pad 6 स्नैपड्रैगन 870 चिप से लैस है जबकि Vivo Pad 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 SoC पर चलता है

Vivo Pad 2 की कीमत Xiaomi Pad 6 से अधिक रखी गई है

Xiaomi Pad 6 को 18 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और ठीक दो दिन बाद 20 अप्रैल को Vivo Pad 2 भी लॉन्च हुआ था। इन टैबलेट्स में 144Hz IPS डिस्प्ले, एंड्रॉइड 13, क्वाड स्पीकर्स और 13MP कैमरा जैसी कुछ समानताएँ हैं, लेकिन साथ ही इनमें कई अंतर भी हैं। 

Xiaomi Pad 6 vs Vivo Pad 2 Comparison

1. डिज़ाइन

Xiaomi Pad 6 Vivo Pad 2 की तुलना में थोड़ा हल्का और पतला है। दोनों में ग्लास फ्रंट और एलुमिनियम (बैक + फ्रेम) सैंडविच चेसिस हैं। Xiaomi Pad 6 में Vivo Pad से अधिक पिक्सल डेंसिटी के साथ थोड़ी छोटी डिस्प्ले है।

Xiaomi Pad 6

2. डिस्प्ले

Xiaomi Pad 6 में डॉल्बी विजन सपोर्ट मिला है जबकि Vivo के टैबलेट में HDR10 दिया गया है। शाओमी ने अपने टैब में गोरिल्ला ग्लास 3  प्रोटेक्शन दिया है जबकि Vivo ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

3. परफॉरमेंस

Xiaomi Pad 6 में 7nm स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट है, वहीं Vivo Pad 2 को 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है। शाओमी टैबलेट में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है, इसी बीच Vivo Pad 2 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑफर करता है। 

4. कैमरा

Xiaomi Pad 6 एक सिंगल 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा से लैस है। Vivo Pad 2 के बैक पर 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो मॉड्यूल है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। 

Vivo Pad 2

5. बैटरी

Xiaomi Pad 6 में 8840mAh बैटरी के साथ 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जबकि Vivo Pad 2 में 10,000mAh बैटरी के साथ 44W PD वायर्ड चार्जिंग मिलती है। 

6. कीमत

चीनी बाजार में Xiaomi Pad 6 की कीमत CNY 1,899 (~₹22,000) और Vivo Pad 2 की कीमत CNY 2,499 (~₹29,800) से शुरू होती है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :