Samsung Galaxy Unpacked July 2024 Event की डेट से उठा पर्दा, Galaxy Z Fold 6, Flip 6, Galaxy Ring आदि पर होगी सबकी नजर

Updated on 26-Jun-2024
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy Unpacked Event आधिकारिक तौर पर 10 जुलाई को होने जा रहा है।

इस ईवेंट को लेकर कंपनी ने कहा है, “Next frontier of Galaxy AI is coming।"

इस ईवेंट को Samsung.com, Samsung Newsroom aur सैमसंग के आधिकारिक YouTube Channel पर दिखाया जाने वाला है।

अगर आप सैमसंग के फैन हैं तो आपको इस नई डेट को अपने कैलंडर में मार्क कर लेना चाहिए। असल में Samsung के आगामी Samsung galaxy Unpacked Event July 2024 की आधिकारिक डेट सामने आ चुकी है। यह ईवेंट 10 जुलाई को होने वाला है। जैसा कि हमेशा से ही होता रहा है, सैमसंग हर साल अपने इस ईवेंट में अपने नए डिवाइस लॉन्च करती है। ऐसा ही इस बार भी होने वाला है। Samsung इस ईवेंट में भी अपने नए नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग ने इस ईवेंट की घोषणा करते हुए कहा है कि, “Next frontier of Galaxy AI is coming।” इस वाक्य से यह भी हिंट मिलता है कि इस ईवेंट में कंपनी Galaxy AI के साथ आने वाले डिवाइस आदि से पर्दा उठा सकती है। हालांकि देखना होगा कि आखिर इस ईवेंट में कौन से प्रोडक्टस को पेश किया जाने वाला है।

आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि इस ईवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के आधिकारिक YouTube Channel पर होने वाली है।

आज इस लेख में हम आपके सामने यह रखने वाले हैं कि 8 आखिर इस ईवेंट में कंपनी की ओर से कौन कौन से डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इस ईवेंट से सभी को क्या क्या उम्मीद कर लेनी चाहिए।

Samsung Galaxy Unpacked July 2024: क्या क्या लॉन्च हो सकता है?

ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि Samsung अपने इए ईवेंट में अगली पीढ़ी के Foldable Phones को लॉन्च कर सकता है, इसका मतलब है कि इस ईवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लॉन्च किए जा सकते हैं, इसके अलावा इस ईवेंट में Samsung की बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy Ring को भी पेश किया जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि Samsung के Unpacked Event में कंपनी अपनी Samsung Galaxy Watch 7 को भी लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6

सैमसंग के इस नए/ आगामी Fold Phone की बात करें तो इसे टाइटैनीअम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसका डिजाइन भी काफी थिन होने के आसार हैं। इतना ही नहीं, इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर को रखा जा आसक्त है। इसके अलावा ऐसा भी कह सकते है कि फोन के कैमरा में काफी अपग्रेड आपको मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसमें AI को भी शामिल किया जा सकता है। इससे आपको AI Photo Editing के अलावा एक बेहतरीन यूजर अनुभव मिलने वाला है।

Samsung Galaxy Z Flip 6

Samsung Galaxy Z Flip 6 संरतफोन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस फोन में सबसे पहले तो Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। पिछले फोन में कंपनी ने 3700mAh की बैटरी रखी थी। इतना ही नहीं इस फोन में कैमरा को भी अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में 12MP कैमरा के स्थान पर 50MP का primary camera दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक बड़ी कवर डिस्प्ले भी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Ring

अपने कई ट्रेड शो में सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy Ring को दिखाया जा चुका है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy Ring को 9 साइज़ और तीन अलग अलग कलर्स में पेश किया जा सकता है। इसका वजन केवल और केवल 3 ग्राम होने वाला है। इसमें आपको एक स्मार्टवॉच की तरह ही बहुत से हेल्थ फीचर आदि मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy Watch 7

इस ईवेंट में Samsung Galaxy Watch 7 को भी लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा माना जा रहा है कि इस ववॉच में एक Unique Squircle Design होने वाला है, इसके अलावा वॉच में एक 1.5-इंच की राउन्ड डिस्प्ले भी मिल सकती है। इस वॉच को Titanium Gray, Titanium Silver और Titanium Beige कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें Exynos W1000 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसमें आपको 32GB की स्टॉरिज मिल सकती है। इसमें आपको 15W की Wireless Charging क्षमता मिलती है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले पर 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी मिलती है।

अब देखना होगा कि आखिर 10 जुलाई को सैमसंग अपने इस ईवेंट में इन डिवाइस को ही लॉन्च करता है, या इसके अलावा भी अन्य कुछ डिवाइस कंपनी की ओर से पेश किए जाते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको कुछ इंतज़ार करना होगा। हालांकि इस दौरान आपको डिजिट हिन्दी पर टेक से जुड़ी सभी खबरों से हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :