Loksabha Election 2024: 18 के हो गए हैं तो इस तरह Online घर बैठे Apply कर दें Voter ID Card

Loksabha Election 2024: 18 के हो गए हैं तो इस तरह Online घर बैठे Apply कर दें Voter ID Card
HIGHLIGHTS

अगर आप इस साल 1 जनवरी को 18 साल के हो गए हैं तो आप Voter ID Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Voter ID Card के लिए आवेदन Online और Offline दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है।

Voter ID Card के लिए आवेदन करते हुए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है।

अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपका यह कर्तव्य है कि आप वोट करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनी भूमिका का लाभ उठायें, देश के हर नागरिक को भारत में 18 साल के होने के बाद Vote डालने का अधिकार मिलता है। अब ऐसे में जब General Election 2024 (लोकसभा चुनाव) ज्यादा दूर नहीं है, इसके अलावा अगर आप इस साल 18 साल के हो गए हैं तो आपको Vote डालना चाहिए, हालांकि इसके पहले आपका नाम Voter List में होना जरूरी है, इसके साथ ही आपके पास एक आधिकारिक Voter ID कार्ड भी होना जरूरी है।

हालांकि आप अन्य कई दस्तावेजों के साथ Vote कर सकते हैं लेकिन इसके बाद भी आपके पास Voter ID Card का होना जरूरी है। अगर आप इस साल वोट करने वाले हैं तो आइए जानते है कि आखिर आप कैसे घर बैठे Online Voter ID Card के लिए Apply कर सकते हैं।

नए वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें!

अगर आप इस साल ही 18 साल के हो चुके हैं तो आपको एक नए Voter ID कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहिए। ऐसा करने के लिए आपको किन किन बातों का ध्यान रखना है हम आगे आपको बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर New Voter ID Card के लिए आपको क्या करना चाहिए।

Eligibility:

इस कड़ी में आपको सबसे पहले जांच कर लेनी चाहिए कि जब आप Voter ID Card के लिए Application भरने जा रहे हैं तो आप इसके लिए Eligible हैं भी या नहीं। इसके लिए आपको कुछ बातें सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। आइए जानते है कि आखिर आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।

  • आपको भारत का नागरिक होना चाहिए, तभी आप Voter ID Card के लिए Apply कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आपकी उम्र 18 साल होना भी जरूरी है। अगर आप इस साल 1 जनवरी को 18 साल का हो चुके हैं तो आप Voter ID Card के लिए Application भर सकते हैं।
  • आपका आपके क्षेत्र में कुछ समय से रहना जरूरी होना चाहिए, यानि आप अपने इलाके में कुछ समय से रह रहे होने चाहिए। हालांकि यह अलग अलग राज्य की सरकार की ओर से अलग अलग तरह से डिफाइन किया गया है।

जरूरी दस्तावेज:


आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत Voter ID Card के लिए Apply करते हुए चाहिए होंगे, आइए जानते है कि आखिर यह कौन से दस्तावेज हैं।

  • आइडेंटिटी प्रूफ: इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, बैंक पासबुक (फोटोग्राफ के साथ) आदि का होना जरूरी है।
  • अड्रेस प्रूफ: इस श्रेणी में भी आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी बिल, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद आदि चाहिए होने वाली है।
  • डेट ऑफ बर्थ प्रूफ: इसमें आपको बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि की जरूरत होने वाली है।

Voter ID Card के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

आप दो तरीकों से Voter ID Card के लिए Apply कर सकते हैं। अगर आप Online Voter ID Card के लिए Application भरना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप Offline भी Voter ID Card का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको Online और Offline दोनों ही तरीकों से Voter ID Card Apply करने की विधि आपको बताने वाले हैं। हम आपको यह जानकारी इसलिए दे रहे हैं ताकि आप इस लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालकर देश के लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Online Voter ID Card को कैसे Apply करें?

अगर आप अपने घर बैठे Online Voter ID Card के लिए Apply करना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसके लिए कुछ चरणों का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको National Voter’s Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर (Register New Users) पर जाना होगा, या अगर आप वर्तमान यूजर हैं तो आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने स्टेट को चुनकर आगे बढ़ना है और New Registration (Form 6) का चुनाव करना है।
  • यहाँ आपको इस Form 6 को पूरी तरह से भरना है, आपको इसमें अपना सही नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ आदि को भरना है।
  • इसके बाद आपको जिन दस्तावेजों का जिक्र ऊपर किया गया है, इसमें से किसी एक या सभी को स्कैन करना यहाँ अपलोड भी करना है।
  • इतना ही नहीं, आपको अपने एक पासपोर्ट साइज़ फोटो को भी यहाँ अपलोड करना है।
  • अब आपको इस application को सबमिट कर सकते हैं, अब आप अपने Voter ID Card Status की जांच भी कर सकते हैं।

Offline कैसे Voter ID Card Apply करें?

अगर आप Online किसी भी कारण से Voter ID Card के लिए Application भर नहीं पाएं हैं या नहीं भर पा रहे हैं तो आपको बता देते है कि आप Offline भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी Electoral Registration officer (ERO) Office या ऐसे ही किसी बूथ पर जाना है, जो आपके इलाके में चल रहा है।
  • इसके बाद यहाँ से आपको Form 6 को लेना है, और इसे भरकर इसके साथ दस्तावेज लगाकर इस फॉर्म को इस दफ्तर में वापिस जमा कर देना है।
  • इस फॉर्म को जमा करने के बाद आप कुछ समय के बाद अपने Voter ID Card को अपने घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं।


अगर आप इस साल General Election 2024 में भाग लेना चाहते हैं तो आपको अभी इसी समय Voter ID Card के लिए आवेदन करना देना चाहिए, असल में Voter ID Card को आपके घर तक आने में कुछ समय लगता है। इसी कारण अगर आप अभी Voter ID Card के लिए Application को भर देते हैं तो चुनाव से पहले पहले आपको आपका Voter ID Card मिल जाने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo