क्या अंतर होता है RAM और ROM के बीच? यहाँ जानिये

क्या अंतर होता है RAM और ROM के बीच? यहाँ जानिये
HIGHLIGHTS

आज हम रैम और रोम के बीच के अंतर को विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।

यहाँ हम रैम और रोम के कामों को भी विस्तार से जानेंगे

आखिर एक फोन के लिए क्यों जरुरी होते हैं रैम और रोम

शायद हम नहीं जानते हैं कि RAM और ROM के बीच एक बड़ा अंतर होता है, हालाँकि इसके बारे में हममें से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि हममें से बहुत से लोग इस अंतर को जानते हों, मुझे इसके पहले तक इस बारे में नहीं पता था, और मेरे जैसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें आज ही इस बारे में पता चलने वाला है। क्या आप जानते हैं? जैसा कि मैंने आपसे कहा कि इसके पहले तक मुझे भी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था, लेकिन मेरे जहन में इसे लेकर सवाल काफी समय से चल रहा था की आखिर इनके बीच में क्या अंतर हो सकता है। आपको बता दें कि जब हम कभी कंप्यूटर की क्लास में जाया करते थे, उसे समय हमें इस बारे में बताया जाता था कि रैम कम्प्यूटर की स्पीड के होता है, इसके अलावा रोम को स्टोरेज के रूप में देखा जाता है। 

इसके अलावा अगर इनके पूरे नाम की चर्चा करें तो हम इसके बारे में भी जानते थे कि रैम को रैंडम एक्सेस मेमोरी कहते हैं, और रोम को रीड ओनली मेमोरी कहा जाता है। इसके अलावा हम इनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। हालाँकि आपको चिंता करने की ज़रा भी जरूरत नहीं है। हमारे होते आप किसी भी जानकारी से वंचित रह जाएँ ऐसा कैसे हो सकता है। आज हम आपको इनके बीच के बड़े अंतर को स्पष्ट रूप से बताने वाले हैं। आपको बता दें कि हमने काफी शोध के बाद इनके बीच के अंतर को अपने सामने पेश करने की कोशिश की है, हालाँकि इसके बाद भी हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाए हैं। 

आपको बता देते हैं कि जब हम इंटरनेट पर इस बारे में खोज कर रहे थे, और अपने करीबियों से इनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे, तो हमारे सामने काफी कुछ आया है, कुछ लोगों को यह भी नहीं पता था कि आखिर यह दोनों क्या होते हैं। इसके अलावा अगर बात करें कुछ ऐसे लोगों की जो पिछले काफी समय से एक स्मार्टफोन या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे थे, वह इनके बारे में जानते थे, लेकिन इनके बीच में क्या अंतर होता है, इस बात से वह सभी अनभिग्य थे। आइये अब शुरू करते हैं, और जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच में क्या बड़े अंतर हैं।  

अगर हम रैम से शुरुआत करें तो आपको बता देते हैं कि यह एक ऐसी चिप होती है। जो स्थाई होती है, जिसे डाटा को अपने पास सेव रखने के लिए पॉवर आदि की जरूरत होती है। इसके अलावा जैसा ही इसका कनेक्शन पॉवर से कटता है, वैसे ही इसमें मौजूद सभी जानकारी गायब हो जाती है। 

इसके अतिरिक्त अगर हम रोम आदि की चर्चा करें तो इसमें रैम के मुकाबले उल्टा होता है, यह एक ऐसी चिप है जो परिवर्तनशील नहीं होती है। अगर आप इसमें एक बाद डाटा को सेव कर दें तो इसे बदला नहीं जा सकता है। जैसे कि मैंने आपसे शुरुआत में ही कहा था कि इसे रीड ओनली मेमोरी के तौर पर देखा जाता है। यानी एक बार डाटा सेव करने के बाद उसे महज पढ़ा जा सकता है, उसे बदला नहीं जा सकता है। अंग्रेजी में इसे नॉन-वोलेटाइल स्टोरेज या मेमोरी भी कहा जाता है।

इस बड़े अंतर के अलावा भी इनके बीच में कुछ छोटे अंतर होते हैं, जिनका जिक्र यहाँ करना जरुरी है, क्योंकि अगर हम विस्तार से और स्पष्ट रूप से इनके बीच के अंतर को जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको इस बड़े अंतर के अलावा भी इनके बारे में और भी कुछ जानना होगा तभी स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर यह एक दूसरे से अलग कैसे हैं। तो आइये इनके और कुछ छोटे मोटे अंतरों के बीच के अंतर को भी जानने की कोशिश करते हैं। 

•    रैम को आप किसी डिवाइस में रोजमर्रा के कामों को करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, हालाँकि इसके अलावा रोम को महज उसी समय इस्तेमाल किया जाता है, जब उस डिवाइस का निर्माण किया जा रहा होता है। 
•    अगर आप रोम में डाटा को सेव करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होता है। हालाँकि रैम में इसका उल्टा होता है, इसमें आप बड़ी तेजी से डाटा को सेव कर सकते हैं।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलावा अगर हम कम्प्यूटर के अन्दर रैम और रोम के बीच के अंतर को जानना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इसकी प्रक्रिया भी कुछ अलग है। या ऐसा भी कह सकते हैं, यह दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग हैं। अगले लेख में हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। इन दोनों के बीच में और अंतरों को जानने के लिए हमारे साथ बने रहे, हम जल्द ही आपके साथ इसी जानकारी पर कुछ नया लेकर हाजिर होंगे।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo