Chandrayaan -3 की लैन्डिंग के बाद Social Media पर Memes की Tsunami, लोग कुछ ऐसे जाहिर कर रहे इमोशन

Chandrayaan -3 की लैन्डिंग के बाद Social Media पर Memes की Tsunami, लोग कुछ ऐसे जाहिर कर रहे इमोशन
HIGHLIGHTS

जैसे ही चाँद पर Chandrayaan-3 ने सॉफ्ट लैन्ड किया उसी समय से सोशल मीडिया पर मानो memes की Tsunami सी आ गई।

कल से लेकर अब तक लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने इमोशन्स को जाहिर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

लोग अलग अलग तरीके से अपने अपने दिल की बात अलग अलग meme का सहारा लेकर शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही चाँद पर Chandrayaan-3 ने सॉफ्ट लैन्ड किया उसी समय से सोशल मीडिया पर मानो memes की Tsunami सी आ गई। कल से लेकर अब तक लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने इमोशन्स को जाहिर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आप भी इनपर एक नजर डाल लीजिए क्या पता आपका भी मन कर जाए Chandrayaan-3 से जुड़ा कोई meme सोशल मीडिया पर शेयर करने का…! आइए जानते है कि आखिर Twitter (X) पर लोग किन किन memes का सहारा लेकर अपने विचारों जो जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 ने चाँद के अंधेरे कोने को किया रोशन, पहुँचने में आई थी ये 3 मुश्किल फिर भी लहराया तिरंगा

भारत के Chandrayaan-3 ने रचा इतिहास

भारत के चंद्रयान-3 ने चाँद पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि Chandrayaan-3 की चाँद पर सॉफ्ट लैन्डिंग के साथ ही भारत चाँद पर जाने वाला चौथा देश बन गया है। इसके अलावा चाँद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुँचने वाला पहला देश होने का गर्व भी भारत ने ही हासिल किया है। इसके पहले चंद्रयान-2 सतह से कुछ मिनटों की दूरी से ही विफल हो गया था। हालांकि चंद्रयान-3 ने कुछ अलग ही कर दिखाया है।

चाँद पर कब लैन्ड हुआ चंद्रयान-3? 

चंद्रयान-3 कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद पर कदम रखा है, ऐसा होने के साथ ही भारत और ISRO का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इसके बाद देश की जानी मानी हस्तियों ने अपने अपने तरीके से चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर अपने अपने इमोशन जाहिर किए हैं, इन्हें बड़े बड़े सेलेब्स से लेकर बड़े राजनेता भी शामिल हैं। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुँच PM Modi ने भी ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3: भारत का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ शामिल, अब Pragyan rover चंद्रमा पर ऐसे करेगा जांच-पड़ताल

अब जहां देश के बड़े बड़े लोग ही सोशल मीडिया पर अपने इमोशन्स को जाहिर करने के लिए अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो आम जनता कहाँ पीछे रहने वाली है। हमने देखा है कि सोशल मीडिया इस समय अलग अलग Memes से भरा पड़ा है। लोग अलग अलग तरीके से अपने अपने दिल की बात अलग अलग meme का सहारा लेकर शेयर कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है।

बॉलीवुड के स्टार्स ने ISRO और चंद्रयान-3 को लेकर क्या कहा?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo