टैबलेट खरीदना चाहते हैं वो भी बेस्ट? तो जरूर देखें ये ऑप्शंस, Samsung, Apple हैं शामिल

Updated on 28-Mar-2023
HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया ने बेस्ट-सेलिंग टैबलेट्स को हाईलाइट किया है

ये टैबलेट्स डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं

यहाँ हम एप्पल, शाओमी, रियलमी, सैमसंग और लेनावो जैसे लीडिंग ब्रांड्स के टैबलेट्स को देखेंगे

स्मार्टफोंस की तुलना में टैबलेट्स बेहतर मीडिया अनुभव के लिए एक बड़ी स्क्रीन और अन्य फीचर्स के साथ आते हैं। आप इन्हें ई-बुक्स पढ़ने, गेम्स खेलने, डूडल करने या बड़े कैनवस पर पेंटिंग आदि करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें अपने मॉनिटर के लिए एक सेकेंडरी स्क्रीन की तरह भी उपयोग कर सकते हैं। अगर ये चीज़ें आपको उत्साहित करती हैं और आप एक नया टैबलेट खरीदने निकले हैं, तो यहाँ अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कुछ बेस्ट-सेलिंग टैबलेट्स की लिस्ट दी गई है, जिनमें से कुछ डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। 

इसे भी देखें: Vivo T2 सीरीज का भारतीय लॉन्च है नजदीक, दो फोंस लेंगे एंट्री

ये हैं अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध बेस्ट टैबलेट्स

ये टैबलेट्स अपनी कीमत के आधार पर व्यवस्थित किए गए हैं। सभी टैबलेट्स के नाम के साथ क्रमश: उनके डिस्काउंट के बारे में भी बताया गया है। 

1. Realme Pad (4+64GB)

Realme Pad 10.4-इंच की WUXGA+ स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर, 7100mAh बैटरी, WiFi+4G कनेक्टिविटी ऑप्शंस और मीडियाटेक हीलिओ G80 SoC के साथ आता है। 

Realme Pad का 4+64GB वेरिएंट अमेज़न पर इस समय 40% डिस्काउंट के बाद ₹17,989 में उपलब्ध है। 

इसे भी देखें: OPPO Reno 10 Series के स्कीमैटिक्स से लीक हुआ डिजाइन, मई में लॉन्च हो सकती है सीरीज

2. Lenovo Tab P11 Plus Tablet (6+128GB)

Lenovo Tab P11 Plus में 11-इंच की 2K डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक हीलिओ G90T, 7700 mAH बैटरी और डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं। 

Lenovo Tab P11 Plus को 32% डिस्काउंट के बाद ₹26,499 में खरीद सकते हैं। 

3. Samsung Galaxy Tab A8 (4+64GB)

Galaxy Tab A8 में आपको 10.5-इंच 60Hz WUXGA LCD डिस्प्ले, UniSOC T618 SoC, 7040mAh बैटरी, एस-पेन कंपैटिबिलिटी (लेकिन बॉक्स में शामिल नहीं है) और वाईफाई सपोर्ट मिलता है। 

Samsung Galaxy Tab A8 का 4+64GB मेमोरी वेरिएंट आपको 29% डिस्काउंट के बाद ₹16,999 में मिल जाएगा। 

इसे भी देखें: 29 मार्च को लॉन्च होने जा रहा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition, पहले ही जान लें 2 यूनिक डिज़ाइन फीचर्स

4. Xiaomi Pad 5 (6+256GB)

Xiaomi Pad 5 एक 10.95-इंच WQHD+ 120Hz IPS LCD पैनल, 8720mAh बैटरी, क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 860 प्रोसेसर, स्टाइलस कंपैटिबिलिटी और डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स के साथ आता है। 

Xiaomi Pad 5 29% डिस्काउंट के बाद ₹28,999 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

5. Apple 2022 iPad Air M1 (64GB)

इसे भी देखें: 4 अप्रैल को आ रहा है 2023 का सबसे किफ़ायती वनप्लस 5जी फोन, फीचर्स और कीमत लीक

यह Apple iPad Air, M1 चिपसेट, 10.9-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, टच ID, सेंटर स्टेज, WiFi 6, 4G LTE और सेकेंड जेन एप्पल पेंसिल के सपोर्ट से लैस है। 

Apple iPad Air M1 को ₹59,899 में खरीदा जा सकता है। यहाँ आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है लेकिन अगर आप एक एप्पल टैबलेट चाहते हैं, तो यह सबसे पॉप्युलर आईपैड के रूप में साबित होता है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :