सस्पेंस और थ्रिलर के दीवानों की चांदी, लॉन्ग वीकेंड पर देख डालें रहस्य से भरपूर ये धुआंधार फिल्में

सस्पेंस और थ्रिलर के दीवानों की चांदी, लॉन्ग वीकेंड पर देख डालें रहस्य से भरपूर ये धुआंधार फिल्में
HIGHLIGHTS

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अलग-अलग शैलियों की फिल्मों और सीरीज से भरे पड़े हैं।

Silence 2: The Night Owl Bar Shootout सीरीज Zee5 देखने के लिए उपलब्ध है।

करीना कपूर खान ने जाने जाँ नाम की नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ OTT पर डेब्यू किया था।

Suspense Thriller On OTT: ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अलग-अलग शैलियों की फिल्मों और सीरीज से भरे पड़े हैं। इस सेवा ने ढेर सारा नया कॉन्टेन्ट प्रदान करके लोगों के देखने की प्राथमिकताओं को बदल कर रख दिया है। तो अपने पॉपकॉर्न या पसंदीदा स्नैक को तैयार रखें क्योंकि यहाँ हम लेकर आ गए हैं कुछ बिंज के लायक वेब शोज और फिल्में जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर कॉन्टेन्ट के शौकीन हैं तो यह खास लिस्ट आप ही के लिए है। तो चलिए शुरू करते हैं!

Silence 2

Silence 2: The Night Owl Bar Shootout सीरीज Zee5 देखने के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म अपनी जटिल कहानी और मनोरंजक कॉन्टेन्ट के कारण काफी दिलचस्प है। यह Silence सीरीज की दूसरी कड़ी है, जिसमें ACP अविनाश वर्मा और उसकी टीम मुंबई में नाइट आउल बार में हुई शूटिंग की जांच-पड़ताल करते हैं। जैसे-जैसे वे केस की गहराई में जाते हैं, उन्हें कुछ और ऐसा पता चलता है जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। इस फिल्म में न केवल अच्छा रहस्य है, बल्कि यह अपराधों को सुलझाने में आने वाली मुश्किलों को भी दिखाती है और किरदारों के व्यक्तिगत जीवन पर भी केंद्रित है। 

Kadak Singh

Zee5 ओरिजनल सीरीज कड़क सिंह में अभिनेता पंकज त्रिपाठी AK श्रीवास्तव की भूमिका निभाते हैं, जिसे भूलने की बीमारी (रेट्रोग्रेड एम्नेसिया) है। वह अपनी पहचान के अलग-अलग पहलुओं से सुराग जोड़-जोड़कर एक जटिल चिट-फंड घोटाले का पता लगाता है। उसका अपरंपरागत नजरिया चौंका देने वाले खुलासे करता है।  

Murder Mubarak

Homi Adajania द्वारा निर्देशित मर्डर मुबारक में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान और विजय वर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। करिश्मा कपूर, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा, आशिम गुलाटी और डिम्पल कपाड़िया जैसे अन्य अभिनेताओं को भी महत्वपूर्ण किरदारों में देखा गया है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी लिनेश देसाई द्वारा हैंडल की गई है। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन Dinesh Vijan ने किया है। इस नई सीरीज में एक जिम ट्रेनर की हत्या के बाद एक चतुर इन्वेस्टिगेटर क्लब के आमिर सदस्यों के रहस्यों का पता लगाता है। 

Jaane Jaan

करीना कपूर खान ने जाने जाँ नाम की नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ OTT पर डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। Keigo Higashino के उपन्यास The Devotion of Suspect X से ली गई यह रहस्यों से भरी थ्रिलर फिल्म करीना के किरदार पर केंद्रित है। उसे अपने बुरा बर्ताव करने वाले पहले पति की नाउम्मीद वापसी का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, वह अपने पड़ोसी से अपने पति की हत्या को छिपाने की कोशिश करती है, जबकि एक पुलिस ऑफिसर उसका पीछा कर रहा होता है।  

Merry Christmas

श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस आर्किटेक्ट अल्बर्ट का अनुसरण करती है जो मुंबई में एक जश्न में शामिल होता है और अपने अतीत में वापस चला जाता है। जब वहाँ एक हत्या हो जाती है तो उत्सव का माहौल खराब हो जाता है। फिर जब अल्बर्ट इसके रहस्य पर जांच-पड़ताल करता है, तो क्रिसमस के वास्तविक सार पर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo