Aashram 3.5 यानि Aashram Season 3 Part 2 को लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार कुछ समय पहले ही रिलीज कर दिया गया है, हालांकि चर्चाएँ चल रही थी कि निर्माता Aashram Season 4 को रिलीज कर सकते हैं। इसे लेकर एक टीजर भी कुछ साल पहले ही सामने आ चौका था, लेकिन फिर अचानक से Aashram Season 3 Part 2 को लेकर चर्चाएँ शुरू हुई और आखिरकार इसे ही रिलीज कर दिया गया। निर्माताओं का कहना था कि Amazon और MXPlayer के विलय के चलते आश्रम के इस सीजन को आने में देरी हुई है। अब एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गरमा रहा है, अब Aashram Season 4 को लेकर एक बार फिर से जानकारी आना शुरू ही गई हैं। हालिया अपडेट की मानें तो Aashram Season को लेकर Baba Nirala के सहयोगी और आश्रम के कर्ताधर्ता भोपा स्वामी ने नई जानकारी दी है।
अब अगर आप भी आश्रम का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे तो आपको सबसे पहले आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को देख लेना चाहिए। इसके बाद आपको सही प्रकार से आश्रम सीजन 4 समझ में आने वाला है। अभी तक की कहानी की बात करें तो Baba Nirala अब जेल जा चुके हैं। इसके साथ ही अब काशीपुर वाले आश्रम की गद्दी पर अब भोपा स्वामी आए हैं। अब इसके आगे की कहानी में क्या होने वाला है। यह तो आने वाले समय में ही पता चलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ये हैं 15 हजार के अंदर आने वाले सबसे दमदार 5G Phone, मिलती है 8GB की पावरफुल रैम
अभी तक के अपडेट की बात करें तो भोपा स्वामी यानि चंदन रॉय साँन्याल ने आश्रम वेब सीरीज के नए सीजन को लेकर एक बड़ा सबसे बड़ा अपडेट दिया है। अभी हाल ही में इन्होंने बॉलीवुड हंगामा वेबसाईट को एक साक्षात्कार दिया था, उसमें भोपा स्वामी से यह सवाल किया गया कि आखिर आश्रम सीजन 4 कब तक आने वाला है। इसपर उन्होंने कहा है कि, “मुझसे सभी यही सवाल पूछ रहे हैं, मुझे ऐसा लग रहा है कि इस साल ही इसे आ जाना चाहिए, शूटिंग के अब कुछ ही हिस्से बचे हैं, और स्क्रिप्ट पर भी काम तेजी से हो रहा है।”
इस जानकारी को देखकर ऐसा सामने आ रहा है कि इसी साल यानि 2025 में ही आश्रम सीजन 4 को रिलीज किया जा सकता है। अभी के लिए मैं भी आपसे यही कह सकता हूँ कि आपको भी जपनाम-जपनाम की तैयारी कर लेनी चाहिए क्योंकि अब आपको बाबा निराला नहीं बल्कि भोपा स्वामी एक नए नाम के साथ आश्रम की कमाल संभालते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कुछ सवाल ऐसे भी हैं जिनका जवाब शायद आने वाले सीजन 4 में आपको मिल जाए। जैसे क्या बाबा जेल से वापिस आ पाएंगे? पम्मी की आगे की रणनीति क्या होगी। बबीता भाभी क्या करने वाले हैं? आदि आदि। जब तक आश्रम सीजन 4 को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ जाती। आइए जानते है कि आप आश्रम 4 का इंतज़ार करते करते कौन सी अन्य वेब सीरीज देख सकते हैं जो आपको आश्रम वाला ही फ़ील दे सकती हैं।
अभी के लिए आप जानते है कि इसी साल आश्रम सीजन 4 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आप इन 5 बेहतरीन और भयंकर वेब सीरीज को देख सकते हैं। यह सभी वेब सीरीज भी क्राइम, थ्रिलर और धोखे से भारी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Mirzapur एक दमदार हिन्दी वेब सीरीज है। इसमें आपको सत्ता, पावर, और बदले का बेजोड़ मिश्रम देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, और दिव्येंदु नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज अपने आप में एक बेहतरीन वेब सीरीज है। इसे देखकर आपको बहुत सी सच्चाई भी पता चलने वाली हैं।
Pataal Lok को भी आप एक दमदार क्राइम थ्रिलर कह सकते हैं। इसमीन आपको क्राइम, करप्शन और समाज की एक अलग ही सच्चाई देखने को मिलने वाली है। इस शो में आपको इन्स्पेक्टर हाथी राम की ईमानदारी भी देखने को मिलने वाली है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही अलग अलग जगह और अलग अलग मुद्दों पर आधारित हैं। आप इस सीरीज को भी Amazon Prime पर देख सकते हैं।
आप इस वेब सीरीज को Amazon MX Player पर देख सकते हैं। यह सीजन आश्रम का आखिरी सीजन है जो भी भी तक रिलीज किए गए हैं। इस सीरीज में आपको बाबा निराला का एक अलग ही रूप देखने को मिलने वाला है हालांकि, इस वेब सीरीज के अंत तक बाबा निराला जेल में चले जाते हैं। इसके बाद भोपा स्वामी बाबा की गद्दी संभालने वाले हैं। इस सीरीज में आपको बाबा निराला के भी बाबा देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा साजिश क अलग ही डोज आपको ये वेब सीरीज दे सकती है।
Family Man एक बढ़िया हिन्दी स्पाई वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में आपको बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपायी श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आने वाले हैं। यह एक सीक्रेट इन्टेलिजेन्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज के भी 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों में ही आपको अलग अलग मिशन देखने को मिलते हैं। आप इस वेब सीरीज को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
Asur एक दमदार वेब सीरीज है। इसमें आपको फोरेंसिक साइंस और माईथोलॉजी का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। इस वेब सीरीज में आपको अरशद वारसी के साथ साथ बरुन सोबती नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज को अगर आप देखते हैं तो आपको रोमांच का अलग ही डोज मिल जाने वाला है। आप अपने परिवार के साथ बैठकर भी इसे देख सकते हैं। यह वेब सीरीज भी आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।