Myntra पर ये 5 नेकबैंड्स हैं सबसे हिट, आपके स्टाइल और बजट दोनों में बैठेंगे फिट, देखें लिस्ट

Updated on 20-Sep-2024

वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड्स आजकल बेहद लोकप्रिय हो गए हैं, जिन्हें आप आसानी से कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके आकर्षक डिजाइन और सुविधाजनक इस्तेमाल ने इन्हें युवाओं के बीच बेहद पसंदीदा बना दिया है। अगर आप एक स्टाइलिश नेकबैंड की तलाश में हैं और अपना बजट 2000 रुपए से कम रखना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए एकदम सही जगह है। इस आर्टिकल में हम आपको Myntra पर उपलब्ध कुछ सबसे अच्छे नेकबैंड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके स्टाइल और बजट दोनों में फिट बैठेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं!

Realme Buds Wireless 3 (यहाँ से खरीदें)

MRP: 2999
Deal Price: 1599

Buds Wireless 3 नेकबैंड 30db ANC के साथ आते हैं और 40 घंटों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इनमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3, 13.6mm डायनेमिक बेस ड्राइवर, 45ms लो लेटेन्सी, IP55 रेसिस्टेंस और अन्य का सपोर्ट मिलता है। इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग भी है, यानि आप एक ही समय पर इसे आसानी से दो डिवाइसेज़ के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

CMF Neckband Pro (यहाँ से खरीदें)

MRP: 2499
Deal Price: 1799

CMF का यह नेकबैंड 50db अडाप्टिव हाईब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) प्लस ट्रांसपेरेंसी मोड ऑफर करता है। इसमें अल्ट्रा बेस के साथ 13.6mm के कस्टम डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। वैसे तो यह 37 घंटों का प्लेबैक देता है लेकिन 10 मिनट की चार्जिंग पर इसे 18 घंटे चलाया जा सकता है। यह IP55 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। इसका स्मार्ट डायल 3-इन-1 साउन्ड कंट्रोल देता है। साथ ही इसमें भी BT 5.3 और ड्यूल डिवाइस कनेक्शन का ऑप्शन है।

Sony WI-C100 (यहाँ से खरीदें)

MRP: 2790
Deal Price: 1699

ये ब्लूटूथ हेडफोन्स हाई-क्वालिटी साउन्ड, 25 घंटों तक की बैटरी लाइफ, क्लियर हैंड्स-फ्री कॉल्स और IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस ऑफर करते हैं। इसमें सहज रिमोट कंट्रोल और ऐप कंट्रोल भी उपलब्ध है। इसे 10 मिनट चार्ज करके 60 मिनट इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus Bullets Z2 (यहाँ से खरीदें)

MRP: 2299
Deal Price: 1799

लिस्ट का अगला नेकबैंड है OnePlus Bullets Z2, जो 30 घंटों की बैटरी लाइफ देता है और केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 20 घंटे चल सकता है। इसमें डीप बेस के लिए 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर हैं। पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए यह IP55-रेटेड है। इसमें लाउड और क्लियर ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ AI कॉल नॉइस कैंसलेशन भी मिलता है।

boat Rockerz 210 (यहाँ से खरीदें)

MRP: 5990
Deal Price: 1499

लिस्ट के आखिरी हेडफोन्स बोट की ओर से हैं, जो 30dB एक्टिव नॉइस कैंसलेशन, 13mm ड्राइवर्स के साथ बोट सिग्नेचर साउन्ड, ऐप सपोर्ट के साथ आते हैं। boat Rockerz 210 गूगल फास्ट पेयर, 40 घंटों के प्लेबैक और निजीकृत ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इनमें 60ms लो लेटेन्सी और IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस भी मिलता है। ये 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटों का प्लेटाइम देते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :