Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेज़ी, जानिए 13 जुलाई 2026 के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेज़ी, जानिए 13 जुलाई 2026 के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today, 13 July 2026: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर एक बार फिर सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद आज बाजार खुल रहा है और उससे पहले सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बाजारों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। MCX, IBJA, Bullions और Goodreturns द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं के भाव में बदलाव देखने को मिला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज कितना है सोने का भाव?

आज बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर सोने के ताजा रेट इस प्रकार हैं:

  • Bullions: 1,44,030 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • IBJA: 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • Goodreturns: 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

शुक्रवार का सोने का भाव

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कम भाव पर खरीदारी बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 400 रुपये महंगा होकर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका बंद भाव 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर कुछ अलग रही। स्पॉट गोल्ड 17.57 डॉलर (करीब 0.43%) की गिरावट के साथ 4,106.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

आज के चांदी के ताजा रेट

चांदी की कीमतों में भी विभिन्न बाजारों में बदलाव देखने को मिला। बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,22,680 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अन्य प्लेटफॉर्म्स पर चांदी के ताजा रेट इस प्रकार हैं:

  • Bullions: 2,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • IBJA: 2,20,390 रुपये प्रति किलोग्राम
  • Goodreturns: 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली सर्राफा बाजार: 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम

शुक्रवार को चांदी में आई जोरदार तेजी

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में मजबूत उछाल देखने को मिला। कम कीमतों पर बढ़ी खरीदारी और डॉलर में कमजोरी के चलते चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को इसका बंद भाव 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। लगातार तीन कारोबारी दिनों तक गिरावट के बाद चांदी में यह अच्छी रिकवरी मानी जा रही है। हालांकि वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 1 फीसदी फिसलकर 59.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile