Motorola G37 Power vs G57 Power: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
आज कल स्मार्टफोन बाज़ार में एक सस्ता और टिकाऊ स्मार्टफोन ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है. जहां Vivo भी अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा रहा है, एक सस्ता स्मार्टफोन ढूंढना जैसे असंभव कार्य बन चुका है. कई लोग सेचते हैं की अगर उन्हें एक अच्छे स्पेक्स वाला स्मार्टफोन खरीदना है तो उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. अगर आप भी उनमें से एक हैं और कम बजट में ज्यादा फीचर्स और स्पेक्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां है मई 2026 में ही लॉन्च हुए Motorola G37 Power और पिछले साल आए Motorola G57 Power स्मार्टफोन्स की तुलना जो 17,999 रुपये से लेकर 21,260 रुपये की रेंज में आते हैं और इनमें अपने सेगमेंट के सबसे अच्छे स्पेक्स देखने को मिलते हैं.
SurveyMotorola G37 Power vs Motorola G57 Power
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Motorola G37 Power हाथ में पकड़ने के लिए काफी हल्का और आरामदायक है और इसका बिल्ड मटेरियल भी काफी अच्छा है. इस स्मार्टफोन का 6.67 इंच का IPS LCD 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है, स्क्रीन प्रोटेक्शन के मामले में यह फ़ोन गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आता है जो इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है.
Motorola G57 Power अपने लाजवाब लेदर बिल्ड की वजह से काफी ग्राहकों को पसंद आया था. अच्छे बिल्ड के साथ इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता रखता है इस डिस्प्ले में 120Hz का बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और Motorola G37 Power की तरह इस स्मार्टफोन में भी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola G37 Power में MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है जो अच्छी परफॉरमेंस देता है. इस फोन में Android v16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो HelloUI कस्टम UI के साथ आता है. इस स्मार्टफोन की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स 1 साल तक आती हैं और इसकी सिक्योरिटी अपडेट्स लगभग 3 साल तक आती हैं.
Motorola G57 Power फोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन में Android v16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है जो MY UX कस्टम UI के साथ आता है, इस स्मार्टफोन में भी 1 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलती हैं.
कैमरा में किसका दबदबा?
Motorola G37 Power 50MP के एक प्राइमरी कैमरा के साथ आता है जो डुअल LED फ्लैश के साथ आता है जिसमें HDR में तस्वीरें खींचने की सुविधा मिलती है इसके अलावा इसमें 2K 30FPS पर वीडियोग्राफी करने की भी सुविधा है. इस फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है और इसमें भी 2K 30FPS पर वीडियोग्राफी की जा सकती है.
Motorola G57 Power एक बढ़िया डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जो 50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अलट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है इस स्मार्टफोन से काफी अच्छी तस्वीरें खींची जा सकती हैं. इसके अलावा इसमें भी एक 8MP का शानदार फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग

7000mAh की बैटरी के साथ आने वाले Motorola G37 Power में 30W तक की टर्बो चार्जिंग की सुविधा मिलती है और इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी काफी लाजवाब है. Motorola G57 Power भी एक बड़ी और शानदार 7000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 30W तक की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
भारत में कीमत
Motorola G37 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम अभी 21,260 रुपये तक का है और इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 19,699 रुपये है. इसके साथ ही 4GB RAM और 64GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 15,799 रुपये है.
Motorola G57 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम अभी 17,999 रुपये तक का है.
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T4R vs Moto G67 Power: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
